OMG: रश्मिका मंदाना का बचाव करने आए जावेद अख्तर तो खुद ही हो गए ट्रोल

रश्मिका मंदाना अपने हिन्दी एक्सेंट के लिए ट्रोल होती रहती हैं। कॉफी विद करण पर उन्होंने इस पर बात की, जिस पर उन्हें ट्रोल किया गया। जावेद अख्तर ने उनका बचाव किया, तो लोगों ने उन्हें भी निशाना बना लिया।

भारतीय अदाकारा रश्मिका मंदाना का हिन्दी एक्सेंट अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहता है, जिसकी वजह से उनको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। कुछ दिनों पहले वो कॉफी विद करण 9 के एपिसोड में भी नजर आई थीं, जिसमें करण जौहर ने उनसे इस बारे में सवाल किया था। रश्मिका मंदाना ने बताया कि वो जैसे बोलती हैं, उन्हें उस पर प्राउड है। अगर लोगों को उनका एक्सेंट साउथ इंडियन लगता है तो कोई बात नहीं है। वो वहां से हैं, जिस कारण उनकी हिन्दी में साउथ इंडियन एक्सेंट नॉर्मल है। इसके बाद उन्हें फिर से लोगों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया, जिसके खिलाफ जावेद अख्तर ने मोर्चा संभाला। जावेद अख्तर ने रश्मिका का साथ दिया और ट्रोल्स को चुनौती दी कि वो तमिल भाषा में कुछ लाइन्स बोलकर दिखाएं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'लीव इंडिया नोटिस' के खिलाफ Imran Khan की याचिका पर सुनवाई टली

OMG: रश्मिका मंदाना का बचाव करने आए जावेद अख्तर तो खुद ही हो गए ट्रोल

OMG: रश्मिका मंदाना का बचाव करने आए जावेद अख्तर तो खुद ही हो गए ट्रोल

जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, "जिन लोगों को तमिल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के एक्सेंट से प्रॉब्लम है, उन्हें एक बार तमिल में कुछ लाइन्स जरूर बोलनी चाहिए। तमिल भारत की सबसे पुरानी स्पोकन लैंगुएज है, मैं देखना चाहता हूं कि वो लोग तमिल में कैसे बोलते हैं? भाषा पर गुमान करना गलत है और ये एक्सेप्ट नहीं किया जाना चाहिए।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing: जेल से छूटे इंजीनियर ने रची थी साजिश, हमले में इस्तेमाल हुई जिगाना और देसी पिस्टल

End of Feed