'मिस्टर 10 परसेंट...' पाकिस्तान के राष्ट्रपति पर जमकर बरसे Javed Akhtar

Javed Akhtar Tweet: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं।

Javed Akhtar Tweet: लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। इस बीच जावेद अख्तर के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) की जमकर क्लास लगाई है। जावेद अख्तर का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-रांची पहुंचीं Kunickaa Sadanand, झारखंड के छात्रों से की मुलाकात, सरकार से कहा-'बच्चों की बात सुनें...')

javed akhtar on pak president (1)

जावेद अख्तर ने लगाई क्लास (pic credit-instagram)

जावेद अख्तर ने लगाई क्लास

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय को लेकर टिप्पणी की, जिस पर भारतीय लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कार्यक्रम में आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की आबादी करीब 3-4 प्रतिशत है और वहां के मुसलमान हिंदुओं को सहन करते हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सोच में अंतर बताते हुए कहा कि भारत का अपना एजेंडा है और वहां कुछ लोग अखंड भारत में विश्वास करते हैं। जरदारी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को आजादी दी जाती है और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि हिंदू लोग भारत के बजाय पाकिस्तान में रहना पसंद करेंगे।

End of Feed