Janhvi Kapoor Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़ियों को जन्मदिन को मौके पर बधाई दी है। जान्हवी कपूर की यह इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जान्हवी कपूर की इस इंस्टाग्राम स्टोरी से यह भी साफ हो गया है कि वह शिखर पहाड़िया को प्यार से किस नाम से बुलाती हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिलेशनशिप के बारे में चुप्पी साधी हुई हैं, इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। हालांकि एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर यह साफ हो गया है कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। जान्हवी कपूर के साथ ही उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने भी शिखर को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए एक बार एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya
शिखर पहाड़िया को दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शिखु' इसके साथ ही जान्हवी कपूर ने एक लाल दिन वाला इमोजी भी शेयर किया है। जान्हवी कपूर ने कुछ समय बाद एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने शिखर पहाड़िया के बचपन की फोटो शेयर की है। जिसके बाद शिखर ने जान्हवी की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को री-पोस्ट भी किया है।
Janhvi Kapoor Boyfriend
Janhvi Kapoor Boyfriend
शिखर पहाड़िया संग किए तिरुपति दर्शन
बीते दिन जान्हवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया संग तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस का दर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे वह शिखर पहाड़िया संग दर्शन कर रही हैं। एथमिक वीयर में जान्हवी का यह वीडियो लाखों फैंस का दिल जीत रहा है। जान्हवी कपूर का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सिर्फ जान्हवी ही नहीं बल्कि उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी ट्रेडिशनल लुक यानी धोती पहने नजर आ रहे हैं।
