Mili vs Helen: बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म मिली को लेकर सुर्खियों में हैं। जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा और विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सनी फिल्म में जाह्नवी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाएंगे, वहीं मनोज पाहवा जाह्नवी के पिता का रोल अदा करते दिखाई देंगे। हसलीन कौर, राजेश जैस, विक्रम कोचर, संजय सूरी जैसे सितारे भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
फिल्म में जान्हवी एक नर्सिंग ग्रेजुएट 'मिली नौटियाल' का किरदार निभाने वाली हैं, जो एक चिकन हब के एक फ्रीजर रूम में फंस जाती है। वहीं, पुलिस और मिली के पिता को लगता है कि उसकी गुमशुगदी के पीछे उसके बॉयफ्रेंड का हाथ है। 4 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी काफी झकझोर देगी।
इस फिल्म का निर्देशन माथुकुट्टी जेवियर (Mathukutty Xavier) कर रहे हैं। यह फिल्म निर्देशक की मलयालम फिल्म हेलन (Helen Movie) का हिंदी रीमेक है जोकि साल 2019 में आई थी। इस फिल्म में मलयालम अदाकारा एना बेन (Anna Ben) ने लीड रोल किया था।
इस फिल्म को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे जिसमें डायरेक्टर की बेस्ट डेब्यू फिल्म और बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड शामिल है। इसके अलावा इस फिल्म के लिए एना बेन को कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। यह इतनी शानदार फिल्म है कि हिंदी से पहले इसका तमिल भाषा में भी रीमेक बन चुका है।
इस फिल्म से जान्हवी कपूर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर निशाना साध सकती हैं और यह उनके करियर के लिए जबरदस्त टर्निंग प्वॉइंट होगा। जान्हवी कपूर ने 2008 में धड़क मूवी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो मिली के अलावा जाह्नवी के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी। वो राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज में नजर आएंगी।
