Param Sundari First Review: जान्हवी-सिद्धार्थ की जोड़ी को मिले 10 में से 15 नंबर, फर्स्ट रिव्यू आया सामने

Param Sundari First Review Out: अगर आप भी जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की क्यूट जोड़ी को देखकर खुश हो रहे हो और फिल्म देखने का प्लान बना रहे हो तो, इसका पहला रिव्यू पढ़कर जाना। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। आइए बताते हैं कैसी होने वाली है ये फिल्म

Param Sundari First Review Out: जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) और सिद्धार्थ मल्होत्रा( Sidharth Malhotra) स्टार मूवी "परम सुंदरी"( Param Sundari) कल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस रॉम-कॉम मूवी का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। स्टार्स भी फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। बीती रात बुधवार को फिल्म का ग्रैन्ड प्रीमियर हुआ जिसमें सभी स्टार्स को इन्वाइट किया गया था। इस प्रीमियर से फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। सोशल मीडिया स्टार सिमोन खंबाटा ने फिल्म का पहला रिव्यू किया है। जिसे सुनकर आपको पता चलेगा कि मूवी देखनी चाहिए या नहीं। आइए बताते हैं उन्होंने फिल्म को कैसा बताया है।

Param Sundari First Review Out

Image Source: IMDB

कैसी है परम सुंदरी

सिमोन खंबाटा ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता तुषार जलोटा( Tushar Jalota) की तारीफ की और कहा कि, "उन्होंने परम सुंदरी में कमाल का काम किया है। जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी 10 में से 15 है दोनों साथ में बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। यह फिल्म एक बेहद खूबसूरत और जादुई है, जिसे देखकर आपको अच्छा महसूस होगा"। सिमोन ने इसे फिल गुड मूवी का टैग दिया, उन्होंने आगे कहा कि बेस्ट रोमांटिक कॉमेडी मूवी है इसमें आपको सबकुछ पसंद आने वाला है।

End of Feed