मां Sridevi के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंच बेटी Janhvi Kapoor, नंगे पैर सीढ़ियां चढ़कर लिया आशिर्वाद

Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं। इस दिन उनकी दोनों बेटियों खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर ने भी मां की याद में पोस्ट शेयर की है। जाह्नवी तो आशिर्वाद लेने तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची हैं।

Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी (Sridevi) ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पैन इंडिया फिल्मों में अपना नाम कमाया है। 13 अगस्त, 1963 को जन्मी बॉलीवुड की फर्स्ट फीमेल सुपरस्टार को आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हर कोई याद कर रहा है। श्रीदेवी ने साल 1979 में सोलवा सावन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी दौरान उनकी मुलाकात फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुई और बाद में उन्होंने साल 1996 में शिरडी में उनसे शादी कर ली।

End of Feed