Janhvi Kapoor वेकेशन पर शिखर पहाड़िया संग बिता रही हैं क्वालिटी टाइम! यहां देखें फोटोज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2022, 07:09 PM IST

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस के वेकेशन की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस वेकेशन पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वेकेशन पर जाह्नवी अपने रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड और एंटरप्रेन्योर शिखर पहाड़िया के साथ गई हैं। जाह्नवी या शिखर में से किसी ने भी साथ में अपने वेकेशन की फोटो शेयर नहीं की है। लेकिन फैंस ने दोनों की कुछ तस्वीरों को देखकर अंदाज लगाया है कि दोनों साथ में बीच वेकेशन पर गए हैं।

janhvi and shikhar (1)

janhvi and shikhar parihar (credit pic: instagram)

जाह्नवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर समंदर किनारे चांदनी रात में वाइट ड्रेस में अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं। उसी बैकग्राउंड के साथ शिखर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। ऐसे में फैंस का दावा है कि दोनों साथ में वेकेशन पर गए है। जाह्नवी की फोटो पर एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया है।

End of Feed