बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के घर के बाहर दिखीं जाह्नवी कपूर, पैपराजी को देखते ही छिपाया मुंह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 13, 2023, 11:41 AM IST

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस अपनी कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सिंपल लुक में नजर आईं।एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के घर के बाहर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस पैपराजी को देखते ही अपना चेहरा छिपाने लगती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ स्पॉट होती रहती हैं। एक्ट्रेस को कल रात शिखर के घर के बाहर देखा गया। एक्ट्रेस को स्पॉट करते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें और फोटोज लेते हुए नजर आए। एक्ट्रेस पैप्स को देखकर हंसनी लगती हैं और अपने चेहरे पर हाथ रख लेती हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी कैजुअल अवतार में नजर आ रही हैं।

End of Feed