जान्हवी कपूर ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'मेरी मां ने मुझे...'

Janhvi Kapoor On Plastic Surgery Rumours: काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' (Two Much With Kajol and Twinkle) पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने उन अफवाहों पर खुलकर बात की, जिनमें कहा गया था कि 'मिली' एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है।

Janhvi Kapoor On Plastic Surgery Rumours: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेसेस काजोल और ट्विंकल खन्ना अपने टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' (Two Much With Kajol and Twinkle) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो में जान्हवी कपूर ने करण जौहर के बतौर गेस्ट एंट्री की और ऐसी कई बातों से पर्दा उठाया, जिनसे आज फैन्स अनजान हैं। कई बार जान्हवी कपूर के लुक्स को देखने के बाद लोगों ने यह कयास लगाए थे कि 'मिली' एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। इस टॉक शो पर अब जान्हवी कपूर ने इन अफवाहों के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए असली सच बताया है।

Janhvi Kapoor On Plastic Surgery Rumours

Pic Credit: Instagram/janhvikapoor/

जान्हवी कपूर ने हमेशा अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करना सही समझा जबकि वो कल्चर ऑफ परफेक्शनिज्म को बढ़ावा नहीं देती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं गेटकीपिंग में विश्वास नहीं करती। मैं उन यंग गर्ल्स में से एक हूं जो सोशल मीडिया के आने से सभी को एक ही नजरिए से देखते हैं। जब उन्हें जज किया जाता है तो वो प्रभावित हो जाती हैं। मैं यंग गर्ल्स पर आईडिया ऑफ परफेक्शन को थोपना नहीं चाहती। मैं हमेशा विश्वास रखती हूं कि जो आप चाहते हैं वो करें, जिससे आपको खुशी मिली है वो ही करें। मुझे हमेशा किसी भी चीज के बारे में बात करने में खुशी होती है।'

End of Feed