बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput की फैमिली ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को बताया कमजोर, अब कोर्ट में देंगे चुनौती

Sushant Singh Rajput's family on CBI Closure Report: साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सेंटल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन को दिया गया था। इस जांच के दौरान सीबीआई ने बतया कि उन्हें रिया के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिले हैं। ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को अभिनेता की फैमिली ने कमजोर बताया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Sushant Singh Rajput's family on CBI Closure Report: साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता की फैमिली को आज भी लगता है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के बार-बार कहने पर अभिनेता की मौत का मामला सेंटल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन को सौंप दिया गया। सीबीआई की रिपोर्ट में यह कहा गया था कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती या किसी और ने धमकी दी या फिर उन्हें खुदखुशी करने के लिए उकसाया था। एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट में इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला कि रिया ने सुशांत के पैसे या संपत्ति का गबन किया। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने यह भी नोटिस किया है कि अभिनेता रिया को अपनी फैमिली मानते थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी व्यक्तियों में से कोई भी 8 जून, 2020 और 14 जून, 2020 के बीच उनके साथ नहीं रहा था, जब सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर खुदखुशी की थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सुशांत ने 10 जून को व्हाट्सएप पर शोविक चक्रवर्ती से बात की थी। उस बीच उनका रिया से कांटेक्ट नहीं था। उनकी बहन मीतू सिंह उनकी मृत्यु से कुछ दिन पहले 8 जून से 12 जून तक उनके साथ रही थीं।

ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को कमजोर, अधूरा और भ्रामक बताया है। उनके वकील एडवोकेट वरुण सिंह ने कहा, 'यह केवल दिखावा है। अगर सीबीआई सच सामने लाना चाहती थी तो उसे चैट, टेक्निकल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और मेडिकल रिकॉर्ड सहित इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज पेश करने चाहिए थे। हम इस क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विरोध याचिका दायर करेंगे। उन्होंने सीबीआई की जांच को अधूरा बताया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article