"तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने अपने साथ हुए एक कास्टिंग काउच इंसीडेंट के बारे में बताया है कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें धोखे से फेक ऑडिशन में फंसा लिया, जिसके बारे में उन्हें शक भी नहीं हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेमी लीवर ने सुनाया कास्टिंग काउच किस्सा
  • कास्टिंग डायरेक्टर ने फेक ऑडिशन में फंसाया
  • वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा गया

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कोई छुपा हुआ राज नहीं है। बीते कुछ सालों में इंडस्ट्री की कई सारी हीरोइन्स इस बारे में बात कर चुकी हैं और अपना-अपना एक्सपीरियंस शेयर कर चुकी हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड के जाने जाने-माने एक्टर जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर का नाम भी जुड़ चुका है, जो एक स्टारकिड हैं। स्टारकिड्स को लेकर ऐसा माना जाता है कि इन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है और इंडस्ट्री में आसानी से काम मिल जाता है लेकिन जेमी लीवर ने बताया है कि शुरुआती दौर में उन्हें भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था क्योंकि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें फेक ऑडिशन में यूं फंसाया कि उन्हें काफी वक्त तक समझ ही नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में पुलिस को मिली पांच आरोपियों की कस्टडी

"तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल

"तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल

Jamie Lever ने सुनाई कास्टिंग काउच स्टोरी

जॉनी लीवर (Johnny Lever) के बेटी जेमी लीवर (Jjamie leveramie Lever) आज एक जानी-मानी कॉमेडियन एक्ट्रेस हैं, जो अपने नाम से जानी जाती हैं। उनकी कॉमेडी उन्हें बाकियों से अलग बनाती है, जिस कारण उन्हें फैंस बेशुमार प्यार देते हैं। जेमी ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया है कि कुछ सालों पहले उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर का कॉल आया था, जिसने उन्हें एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बारे में बताया था। कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा था कि वो जिस तरह की एक्ट्रेस की तलाश में हैं, वो सारी खूबियां जेमी में हैं और उन्हें बस एक ऑडिशन देना है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: WHAT... Kareena Kapoor Khan के पीछे भागा नन्हा बच्चा, वैनिटी के बाहर का था ऐसा हाल

End of Feed