Jailer 2 Box Office Collection Day 11: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। नेल्सन दिलीपकुमार (Nelson Dilipkumar) के निर्देशन में बनी इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। साल 2023 में फिल्म 'जेलर' की शानदार सफलता के बाद इसके सीक्वल यानी 'जेलर 2' ने भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। फिल्म की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है और दूसरे वीकेंड पर भी इसने शानदार प्रदर्शन किया है। आइए देखते हैं इन 11 दिनों में 'जेलर 2' ने कितने रुपये कमाए है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे Anushka Sharma और Virat Kohli, भक्ति में डूबे आए नजर)
इतनी हुई 'जेलर 2' की कमाई (Pic Credit: Instagram)
रविवार को हुई इतनी कमाई
'जेलर 2' ने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'जेलर 2' ने 11वें दिन यानी रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25.70 करोड़ का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा शनिवार को हुई 24.15 करोड़ की कमाई से ज्यादा है। इन 11 दिनों में 'जेलर 2' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 398.70 करोड़ तक पहुंच गया है। 12वें दिन के कलेक्शन के साथ यह फिल्म 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले लेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Dharman' में हुई Nayanthara की एंट्री, 2027 में होगी रिलीज)
जेलर 2 का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है जबकि सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने इसका निर्माण किया है। रजनीकांत के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक अपने पुराने किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेन्जारामूडु और विद्या बालन जैसे कलाकारों की एंट्री ने फिल्म को और खास बना दिया है। इसके अलावा मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ भी अपने कैमियो किरदारों के साथ वापसी करते नजर आते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन का स्पेशल अपीयरेंस भी खास है।
