रणबीर कपूर की 'रामायण' में Jaideep Ahlawat ने ठुकराया विभीषण का रोल, वजह बना Yash का शेड्यूल

Jaideep Ahlawat Rejected Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें 'रामायण' में विभीषण का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इस रोल ना कहने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Jaideep Ahlawat Rejected Ranbir Kapoor's Ramayana: जयदीप अहलावत आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया है। जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने खुद यह बात कन्फर्म की थी कि उन्हें डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में एक अहम किरदार ऑफर हुआ था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप अहलावत ने बताया कि निर्माताओं ने उन्हें रावण के भाई विभीषण के रोल के लिए चुना था लेकिन उन्होंने यह किरदार निभाने से इनकार कर दिया। आइए जानते हैं क्यों जयदीप अहलावत ने इस किरदार को ठुकराया।

Untitled design

द लल्लनटॉप के साथ बात करते हुए जयदीप अहलावत ने विभीषण के किरदार को ना कहने की असली वजह बताई। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस किरदार के लिए रावण का किरदार निभा रहे एक्टर यश के साथ सीन्स को शूट करना था। काम का ऐसा टाइट शेड्यूल था कि डेट्स निकालने में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा, 'यह ऑफर हुआ था लेकिन टाइमिंग मैच नहीं हो रही थी।' उन्होंने बताया कि विभीषण और रावण की शूटिंग हिस्सों के बीच दिक्कत हो रही थी।

End of Feed