Jacqueline Fernandez की बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 5 BHK के आलीशान घर को पहुंचा नुकसान

Jacqueline Fernandez Building Caught Fire: कल रात को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के 13 मंजली बिल्डिंग में आग लग गई थी। ऐसे में ये आग कैसे लगी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Jacqueline Fernandez Building Caught Fire: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अक्सर अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जैकलीन इन दिनों कॉनमेन सुकेश के केस में फंसी हुई है, जिसके लिए उन्हे कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जिस बिल्डिंग में रहती हैं उस में आग लग गई। जिसकी खबर हर जगह फैल गई है टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरी खबर है क्या।

Jacqueline Fernandez Building Caught Fire

दरअसल एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) का मुंबई वाला घर जो नरगिस रोड पर स्थित है, उस बिल्डिंग में कल रात आग लग गई। बिल्डिंग की 13वें मंजिल के घर में रात 8 बजे लगी, ऐसे में आग की लपटों ने घर को घेर लिया। इतनी भीषण आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम आ पहुंची और घंटों तक मशक्कत करने के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। इस घटना की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

End of Feed