Ishq Vishk Rebound Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्मी दुनिया में अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऋतिक के नक्शे कदम पर ही चलते हुए अब उनकी बहन पश्मीना रोशन भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह रोहित सराफ और जिबरान खान के साथ फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' में नजर आने वाली हैं। खास बात तो यह है कि पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) की अपकमिंग मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, जिसे लेकर उनके फैंस में एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) की डेब्यू मूवी 'इश्क विश्क रिबाउंड' की रिलीज डेट की घोषणा खुद लीड एक्टर रोहित सराफ ने पोस्ट शेयर कर की। रोहित शराफ की पोस्ट में लिखा नजर आया, "इश्क विश्क में कंफ्यूजन हो सकती है, लेकिन घोषणा इकदम साफ है। इश्क विश्क रिबाउंड, प्यार का दूसरा राउंड 28 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।" बता दें कि फिल्म में पश्मीना रोशन, रोहित सराफ और जिबरान खान के अलावा नायला ग्रेवाल और कुशा कपिला भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
पश्मीना रोशन के खाते में है कई फिल्में
बता दें कि पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) के खाते में इसके अलावा भी एक और मूवी मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरो नंबर 1' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ-साथ सारा अली खान भी मूवी में मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। नाम से ये फिल्म भले ही गोविंदा और करिश्मा कपूर की 'हीरो नंबर 1' की रीमेक लग रही है। लेकिन असल में ये फिल्म उससे अलग एक्शन से भरपूर होगी।
