Drishyam 3 Shooting Start: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। अब इन सब के बीच फिल्म दृश्यम 3 के सेट से पहली तस्वीर सामने आई है, जो सोशल आते ही छा गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दृश्यम 3 के सेट से सामने आई तस्वीर में क्या कुछ खास है।
'दृश्यम 3' के सेट से सामने आई पहली तस्वीर
एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म दृश्यम 3 के शूटिंग सेट से पहली तस्वीर सामने आई है। एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने फिल्म के शूटिंग सेट से तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फिल्म की एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में इशिता काफी खुश और एनर्जेटिक नजर आ रही हैं। वो सेट पर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं और कैप्शन में कुछ मजेदार बातें लिखी हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर बहुत एक्साइटेड हैं और कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि फिल्म में क्या नया ट्विस्ट आएगा। इशिता के साथ अजय देवगन और पूरी टीम की तस्वीरें भी जल्द आने की उम्मीद है।
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 इसी साल यानी 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की जगह जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री हो गई है। फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के साथ-साथ तब्बू भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म दृश्यम 3 के सेट से सामने आई इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
