ईशान खट्टर ने इस मामले में शाहरुख खान-सलमान खान को दी बड़ी टक्कर, ऐश्वर्या-दीपिका को मात देकर आगे निकली भाभी-2

आईएमडीबी (IMDb) के पॉपुलर स्टार 2025 की वीकली लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में ईशान खट्टर का नाम सबसे पहले नंबर पर है। एक्टर ने शाहरुख खान- सलमान खान को पीछे कर दिया है। तृप्ति डिमरी भी इस मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस को मात देकर आग आ गई है।

IMDb 10 Most Popular Indian Stars: आईएमडीबी (IMDb) के पॉपुलर स्टार 2025 की वीकली लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में पहला नाम एक ऐसे एक्टर का है, जिसे देखने के बाद सभी हैरान है, क्योंकि इस एक्टर ने बड़े-बड़े सुपरस्टार को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान, सलमान खान या अक्षय कुमार जैसे बड़े सुपरस्टार का नहीं बल्कि ईशान खट्टर है।

Ishaan Khattar

Ishaan Khattar

इन दिनों ईशान खट्टर अपनी हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में अपने रोल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इसी कारण ईशान खट्टर ने टॉप 50 स्टार की लिस्ट में नंबर वन रैंक हासिल किया है। वही टॉप 8 में साउथ सुपरस्टार नानी का नाम शामिल है। आशा नेगी ने 12वां स्थान हासिल किया है। जबकि रश्मिका मंदाना का 13वां स्थान है। इस लिस्ट में भाभी-2 यानी तृप्ति डिमरी का नाम भी शामिल है।

End of Feed