शाहरुख खान के जन्मदिन पर जारी होगा 'King' का फर्स्ट लुक !! सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट से लोगों ने लगाए कयास

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बीते कुछ महीनों से सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) का निर्देशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में सिद्धार्थ आनंद के एक पोस्ट ने 'किंग' को लेकर फैन्स के बीच बेताबी बढ़ा दी है।

Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) को लेकर हर दिन नई-नई जानकारी सामने आ रही है। इस मूवी का निर्देशन पहले सुजोय घोष करने वाले थे लेकिन बाद में निर्माताओं ने उन्हें सिद्धार्थ आनंद से रिप्लेस कर दिया। अब 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद ही डायरेक्ट कर रहे हैं। 'किंग' के सेट से कई पिक्स और वीडियोज भी लीक हो चुकी हैं, जिसे देख फैन्स की बेताबी और बढ़ गई है। हाल ही में अब सिद्धार्थ आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैन्स ने 'किंग' की अनाउंसमेंट को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Shah Rukh Khan's King

Pics Credit: IMDb

'किंग' का फर्स्ट लुक इस दिन हो सकता है रिलीज

सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'टिक. टॉक. टिक. टॉक।' इस ट्वीट के बाद फैन्स ने इस पोस्ट पर कमेंट्स बौछार कर दी है। कई लोगों को लग रहा है कि फिल्म निर्माता ने या तो टीजर, रिलीज या फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर लॉन्च की रिलीज डेट की ओर इशारा दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'इस पोस्ट में 2 टिक और 2 टॉक हैं। इसका मतलब फिल्म का फर्स्ट लुक 2 नवम्बर के दिन जारी किया जा सकता है।' लोगों को ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि 2 नवम्बर को शाहरुख खान का जन्मदिन भी है। हालांकि यह कयास केवल फैन्स द्वारा ही लगाए जा रहे हैं। मेकर्स को ओर से अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

End of Feed