King Release Date: Shah Rukh Khan नहीं बदलेंगे अपनी मूवी की रिलीज डेट, देंगे 3 हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर

दिसम्बर 2026 में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिस कारण ऐसा सुनने में आ रहा था कि शाहरुख खान अपनी किंग की रिलीज डेट बदल सकते हैं लेकिन इस खबर में बिल्कुल सच्चाई नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिसम्बर 2026 में रिलीज होगी फिल्म किंग
  • क्रिसमस के मौके पर आएगी किंग
  • नहीं बदलेगी शाहरुख खान की किंग की रिलीज डेट

हॉलीवुड मूवी स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस पर जैसा परफॉर्म कर रही है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में कोई भी बॉलीवुड कलाकार बिग बजट हॉलीवुड मूवी से टक्कर नहीं लेना चाहेगा लेकिन अपने शाहरुख खान इस मामले में काफी अलग हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि शाहरुख खान अपनी किंग की रिलीज डेट बदल सकते हैं क्योंकि दिसम्बर के महीने में ही एवेंजर्स डूम्स्डे, ड्यून पार्ट 3 और जुमांजी ओपन वर्ल्ड जैसी फिल्में रिलीज होगी। इन तीनों ही बॉलीवुड मूवीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिस कारण किंग की रिलीज डेट बदली जा सकती है लेकिन ट्रेड के गलियारों से सुबह-सुबह ही ऐसी खबर सामने आई है कि किंग खान अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। किंग खान अपनी फिल्म को तय वक्त पर ही लाएंगे और हॉलीवुड की 3 मेगा रिलीजेज से अकेले ही टक्कर लेंगे।

King Release Date: Shah Rukh Khan नहीं बदलेंगे अपनी मूवी की रिलीज डेट, देंगे 3 हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर

King Release Date: Shah Rukh Khan नहीं बदलेंगे अपनी मूवी की रिलीज डेट, देंगे 3 हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर

Shah Rukh Khan की King देगी तीनों हॉलीवुड मूवीज को टक्कर

इंडस्ट्री के एक बड़े ट्रेड एक्सपर्ट ने मीडिया को बताया है, "भले ही हॉलीवुड की तीनों ही मेगा बजट फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्साह हो लेकिन शाहरुख खान की किंग के पास खास एडवांटेज है। हिन्दी दर्शक किसी भी विदेशी फिल्म से पहले ओरिजनर हिन्दी फिल्म का रुख करेंगे। भले ही ये तीनों फिल्में विदेश में कैसा भी परफॉर्म करें लेकिन भारत में किंग इन्हें कड़ी टक्कर देगी।"

End of Feed