क्या कार्तिक आर्यन करने वाले हैं सगाई? पश्मीना रोशन संग फ्रांस में मना रहे न्यू ईयर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 12:47 PM IST

is kartik aaryan going to engaged in 2023? कार्तिक आर्यन नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गए है और उन्होंने अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल से छोटा सा ब्रेक लिया है। अभिनेता कार्तिक आर्यन फिलहाल फ्रांस में हैं और यहां उनकी कथित गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन भी मौजूद हैं!

kartik aaryan and pashmina roshan Celebrating New year together?: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब मंगलवार को कार्तिक आर्यन छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गए है और उन्होंने अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल से छोटा सा ब्रेक लिया है। हालांकि अभिनेता ने अपनी वेकेशन लोकेशन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था लेकिन अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई नई फोटो से सबकुछ खुलासा हो गया है। कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि वो नए साल के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। अपनी फोटो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'पेरिस, जे टाइम...'।

kartik aaryan and pashmina roshan

kartik aaryan and pashmina roshan

कार्तिक आर्यन, टाइगर 3 अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद मंगलवार की सुबह देश से बाहर चले गए थे। खास बात ये है कि न्यू ईयर 2023 कार्तिक आर्यन के लिए काफी खास होने वाला है। बताया जा रहा है कि कार्तिक की कथित गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन भी फ्रांस में हैं। पश्मीना रोशन भी नए साल 2023 का जश्न मनाने के लिए फ्रांस में हैं। ऐसे में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक और पश्मीना दोनों फ्रांस में साथ-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। इतना ही नहीं कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन जल्द ही पश्मीना रोशन से सगाई भी कर सकते हैं!

End of Feed