Akshay Kumar's Vedat Marathe Veer Daudle Saat Shelved: साल 2022 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' (Vedat Marathe Veer Daudle Saat) की बड़ी घोषणा हुई थी। इस मूवी में अक्षय कुमार को छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेकरार थे। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनने जा रही इस मूवी को बंद कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के बंद होने की खबर ने अक्षय कुमार के फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। तो चलिए जानते हैं इस प्रोजेक्ट्स को मेकर्स ने क्यों बंद किया है।
वेडात मराठे वीर दौडले सात हुई बंद (Pic Credit: Instagram)
इस कारण बंद हुई 'वेडात मराठे वीर दौडले सात'
जूम के मुताबिक मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट पर रोक फाइनेंशियल दिक्कतों की वजह से लगाई है। प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी को फाइनेंशियल चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि अब इस मूवी को मेकर ने होल्ड पर डाल दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया था, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। (इसे भी पढ़ें: King 100: 28 सालों बाद Tabu ने अपने एक्स Nagarjuna संग मिलाया हाथ, कभी थे इश्क के चर्चे)
वहीं दूसरी ओर अब रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस मूवी के एक बड़े हिस्से को शूट भी किया गया लेकिन फाइनेंशियल चुनौतियों के चलते इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। अक्षय कुमार के अलावा इस मूवी में प्रवीण तरडे, हार्दिक जोशी, विशाल निकम, जय दुधाने, उत्कर्षा शिंदे और विराट माडके को भी अहम भूमिकाओं में कास्ट किया गया था। यह मूवी साल 2023 में दिवाली पर रिलीज होनी थी। इसकी टक्कर सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' से होने वाली थी। (इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 2 नई फिल्मों के लिए मिलाया हाथ, रमेश तौरानी द्वारा होंगी निर्मित)
'भूत बंगला' ने मचाया धमाल
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दुनिया भर में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म में फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल रही है।
