'Singham Again', 'Bhool Bhulaaiya 3' and 'Game Changer' Will Clash on BO: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। 'शैतान' और 'मैदान' में अपनी शानदार अदाकारी से ऑडियंस का दिल जीतने के बाद अब अजय देवगन फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म 'सिंघम अगेन' को रिलीज करने के लिए 15 अगस्त का दिन चुना था लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे शिफ्ट कर दिया गया है। मेकर्स अब इस फिल्म को 2024 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज करने का मन बनाए बैठे हैं। अगर यह फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होती है तो इसकी टक्कर साउथ सुपरस्टार राम चरण की 'गेम चेंजर' और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3' से होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन और करीना कपूर खान स्टारर 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को बदलकर अब दिवाली पर पेश करने का फैसला लिया है। यह फिल्म पहले 15 अगस्त के दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2' से क्लैश होने वाली थी। अब मेकर्स ने इस क्लैश से बचने के लिए 'सिंघम अगेन' को दिवाली 2024 तक के लिए शिफ्ट कर दिया है।
बता दें दिवाली 2024 पर निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) और साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की 'गेम चेंजर' (Game Changer) को रिलीज करने का फैसला किया है। अगर 'सिंघम अगेन' भी दिवाली पर रिलीज होती है तो इन तीनो फिल्मों का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर होगा। बता दें 'सिंघम अगेन' को बनाने में मेकर्स ने लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
