IPL 2025: मैच खत्म होते ही विराट कोहली और प्रीति जिंटा फोन में ये देखकर खिलखिला रहे थे, एक्ट्रेस ने अब जाकर बताया उस दिन क्या हुआ था

IPL 2025 : बीते कुछ दिन पहले हुए बैंगलोर और पंजाब के मैच के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और प्रीति जिंटा एक-दूजे के साथ बात करते नजर आए। इस मौके पर दोनों फोन में झांक रहे थे। तस्वीर आने के बाद अब लोग अभिनेत्री से उस वार्तालाप के बारे में पूछ रहे हैं।

IPL 2025: आईपीएल 2025( IPL 2025) के एक मैच के दौरान प्रीति जिंटा( Preity Zinta) और विराट कोहली( Virat Kohli) एक साथ नजर आए। जैसे ही आरसीबी ( RCB) और पीके( PK) का मैच खत्म हुआ वैसे ही विराट कोहली-प्रीति जिंटा फोन में खिलखिला कर हंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई जिसमें विराट कोहली के हाथ में फोन है और वह प्रीति जिंटा को कुछ दिखा रहे हैं। इस फोटो के आने के बाद लोगों ने सवाल करने शुरु कर दिए। हालांकि अब अभिनेत्री प्रीति ने खुद बताया कि वह उस दिन क्या बातें कर रहे थे।

IPL 2025 Preity Zinta-Virat Kohli

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के एक फैन ने उनसे सवाल किया कि उस दिन विराट कोहली( Virat Kohli) और आप क्या बातें कर रहे थे। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे को अपने बच्चों की तस्वीरें दिखा रहे थे। उनके दोनों बच्चें बेहद क्यूट हैं। हम यही देखकर हंस रहे थे। प्रीति जिंटा ने बताया कि वह करीब 18 साल पहले जब नौजवान विराट कोहली से मिली थी तब उनके अंदर गजब का उत्साह और टैलेंट था और आज भी वहीं एनर्जी उनके अंदर बरकरार है। वह बहुत प्यारे इंसान है और एक बेहतरीन पिता हैं।

End of Feed