IPL 2025 Opening Ceremony: शाहरुख-प्रियंका और सलमान-कैटरीना सहित ये सेलेब्स देंगे ग्रैंड परफॉर्मेंस, देखें लिस्ट

IPL 2025 Opening Ceremony: 22 मार्च की शाम से क्रिकेट के महाकुंभ यानी डियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 (Indian Premier League) के 18वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस लेटेस्ट सीजन में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ग्रैंड परफॉर्मेंस देते दिखाई देंगे।

IPL 2025 Opening Ceremony: साल 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 (IPL 2025) की शुरुआत होने जा रही है। क्रिकेट के इस महाकुंभ का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। आईपीएल के इस 18वीं सीजन में इस बार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीए18 को ओर भी दिलचस्प बनाने के लिए ऑर्गनाइजर्स ने ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) सहित कई सेलेब्स से परफॉर्म करने के लिए बातचीत की है। वैसे फैन्स भी अपने पसंदीदा कलाकार को परफॉर्म करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

IPL 2025 Opening Ceremony

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च की शाम 6:00 बजे से होगी। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी को टॉस होने से पहले शुरू कर दिया जाएगा। ये इवेंट कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित होगा। इस सीजन में दर्शक भी यह देखने के लिए बेकरार हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स अपने डांस का तड़का लगाते नजर आएंगे।

End of Feed