IPL 17 Opening Ceremony 2024: इंडियन प्रीमियर लीड के 17वें सीजन का आगाज आज 22 मार्च 2024 से हो गया है।भारत के त्योहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का बज सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में इस बार भी बॉलीवुड स्टार्स एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिा हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) समेत कई स्टार्स की परफॉर्मेंस ने कमाल ही कर दिया है। इसी के साथ ही गायक सोनू निगम भी परफॉर्मेंस ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। उत्साह बढ़ाने के लिए, संगीत उस्ताद एआर रहमान और प्रसिद्ध डीजे एक्सवेल ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इन बॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस ने आईपीएल 2024 का जबरदस्त आगाज कर दिया है।
IPL Opening Ceremony Grand Performance by Bollywood Celebs
इन बॉलीवुड स्टार्स ने बढ़ाई आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी की शान
ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान (A. R. Rahman) और मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भी अपनी परफॉर्म से फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों ने वंदे मातरम से लेकर अपने कई हिट गानों से समा ही बाध लिया है। इन स्टार्स की परफॉर्मेंस के बाद ही आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज भी अब हो गया है।
17वें सीजन का पहला मुकाबला ही चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीम काफी ताकतवर लग रही हैं, इस बीच यह मुकाबला भी काफी कड़ा होने वाला है। सोशल मीडिया पर आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
