नहीं रिलीज होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल', सरकार ने लगाई रोक

Abir Gulal will not allowded to Release : पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल अब इंडिया में रिलीज नहीं होगी। भारत सरकार ने इसपर रोक लगाने का फैसला किया है। जनता लगातार अभिनेता फवाद खान का विरोध कर रही थी। बता दें कि फवाद खान करीब 9 साल बाद बॉलीवुड में वापिस आने वाले थे।

Abir Gulal will not allowded to Release: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ( Fawad Khan) और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ( Vaani Kapoor) की अपकमिंग मूवी अबीर गुलाल( Abir Gulal) पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रोक लगा दी है। पहलगाम आतंकवादी हमलें के बाद जनता के बीच पाकिस्तानी एक्टर को लेकर आक्रोश है। लोग डिमांड कर रहे हैं कि अबीर गुलाल को किसी भी हाल में रिलीज न किया जाए। इन सभी विवादों के बीच सरकार भी एक्शन में आ गई है और फिल्म पर रोक लगा दी गई है। मंत्रालय से जुड़े खास सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है। बता दें कि फवाद खान करीब 9 साल बाद बॉलीवुड में वापिस आने वाले थे।

Abir Gulal will not allowded to Release

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्तिथि बन गई है। जिसमें एक्टर फवाद खान( Fawad Khan) भी फंसते नजर आ रहे हैं। वह लंबे समय बाद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे थे जिसपर अब रोक लग गई है। एक्टर की फिल्म अबीर गुलाल( Abir Gulal) को अनिश्चित समय के लिए रोक दिया गया है। जनता के बीच विद्रोह को देखते हुए सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। पिछले कई दिनों से लोग फवाद खान की फिल्म को रोकने की डिमांड कर रहे थे जो अब बढ़ती ही जा रही है।

End of Feed