Indian Police Force Release Date Change: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी धांसू सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' (Indian Police Force) के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस डेब्यू सीरीज का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने 'मिशन रानीगंज' के डूबते ही फिर भरी हुंकार, लंदन में शुरू की Khel Khel Mein की शूटिंग
'इंडियन पुलिस फोर्स' (Indian Police Force) का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय का अवतार भी देखने लायक रहा। सिद्धार्थ मल्होत्रा का डैशिंग लुक देखकर कहा जा सकता है कि वह इस सीरीज में सबका मन मोह लेने वाले हैं। वहीं विवेक ओबरॉय और शिल्पा शेट्टी का तेवर देखकर कहा जा सकता है कि दोनों ही दुश्मनों को चारों खाने चित्त करने के लिए तैयार हैं।
कब और कहां रिलीज होगी 'इंडियन पुलिस फोर्स'
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय की 'इंडियन पुलिस फोर्स' (Indian Police Force) सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पोस्टर के मुताबिक, सीरीज 19 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। बता दें कि 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर पहले खबर आई थी कि यह दिसंबर में ही ओटीटी पर दस्तक दे देगी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस
रोहित शेट्टी की इस डेब्यू सीरीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "अब और इंतजार नहीं होता।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सिद्धार्थ मल्होत्रा का दौर शुरू होने वाला है।"
