World Cup Final: टीम इंडिया की हार से टूटा विराट कोहली का दिल, पत्नि अनुष्का शर्मा ने गले लगाकर दिलाया भरोसा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 20, 2023, 09:11 AM IST

India vs Australia World Cup Final: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद से ही खिलाड़ियों और करोड़ों दर्शकों का भी दिल ठहर गया है। हर कोई टूट गया है और हार का गम नहीं भुला पा रहा, इस बीच सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक फोटो वायरल हो रहा है।

India vs Australia World Cup Final: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद से ही खिलाड़ियों और करोड़ों दर्शकों का भी दिल ठहर गया है। हर कोई टूट गया है और हार का गम नहीं भुला पा रहा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से लेकर मोहम्मद सिराज तक ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो मैदान पर ही आंसू बहाने लगे। हार का गम इतना ज्यादा था कि रोहित अपने आंसू नहीं रोक पाए और उन्हे छिपाने की कोशिश करते दिखे। इस बीच विराट कोहली के चेहरे पर भी हार का दुख साफ झलक रहा था।

End of Feed