Imran khan interview: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और उन्हें 'जाने तू या जाने ना' के लिए बहुत प्यार मिला था। हाल ही में इमरान खान ने 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में काम किया। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया। इस बीच इमरान खान बॉलीवुड के तीनों खान को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- IMDb/reddit
इमरान खान ने कह दी बड़ी बत
बॉलीवुड में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान पिछले 30 साल से लगातार टॉप पर बने हुए हैं, जबकि कई दूसरे एक्टर्स आते-जाते रहे। पहले लोग सिर्फ उनके नाम पर फिल्में देखते थे, लेकिन अब दर्शक कहानी से कनेक्ट न होने पर किसी भी बड़े स्टार की फिल्म को आसानी से ठुकरा देते हैं। आमिर खान के भांजे इमरान खान ने शोशा से बातचीत में कहा है कि अब इस पीढ़ी के सितारों को अपनी उम्र स्वीकार कर लेनी चाहिए और उम्र के हिसाब से रोल चुनने चाहिए। उन्होंने कहा, 'एक उम्र के बाद लीड रोल नहीं निभाया जा सकता।'
शाहरुख-सलमान और आमिर को दी हिदायत
इमरान ने तीनों खानों की लंबी स्टारडम पर बात की। उन्होंने कहा कि लीड एक्टर के रूप में भी उम्र का असर पड़ता है। एक खास उम्र तक लीड रोल मिलते हैं, उसके बाद किरदार बदलने पड़ते हैं। तीनों खान अब 60 की उम्र पार कर चुके हैं। उन्होंने 30 साल तक जिस तरह की स्टारडम हासिल की है, वो बहुत कम लोगों के नसीब में होती है। इमरान का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ एक्टर के रोल ऑर्गेनिक तरीके से बदलते हैं, ये हर एक्टर की जर्नी का हिस्सा है।
इमरान ने आगे कहा कि स्टारडम भी बदलती है। पुराने दर्शक साथ बढ़ते हैं, लेकिन नई पीढ़ी अपने जैसे उम्र और अनुभव वाले सितारों से जुड़ती है। फिल्म या शो देखते समय हम खुद को कहानी और किरदारों में ढूंढते हैं। युवा दर्शक 70 साल के आदमी की कहानी से कम कनेक्ट करते हैं। इसलिए अब इन स्टार्स को भी उम्र के हिसाब से किरदार चुनने चाहिए
