मुंबई में हिरासत में लिए गए Imran Khan, अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन करने पहुंचे थे एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 10, 2026, 06:31 PM IST

Imran Khan Detain in Mumbai Protest: एक्टर इमरान खान (Imran Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह पर पहुंचे अभिनेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Imran Khan Detain in Mumbai CJP Protest: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को शनिवार, 10 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभिनेता को अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में होने वाले CJP के प्रदर्शन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया जाना था। इमरान खान पहले भी विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं। ऐसे में उनकी डिटेन की खबर सामने आने के बाद ये मामला चर्चा में आ गया है। इसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

डिटेन किए गए इमरान खान

एक्टर इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह इमरान खान की अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो में इमरान खान को मुंबई पुलिस डिटेन करती नजर आ रही है। इस वीडियो में मीडिया के लोग इमरान खान से कई सवाल करते हुए दिखाई दिए। इमरान खान ने कहा कि 'मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं, ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो इस शहर में रहता है। मैं यह देखने आया हूं कि लोगों के आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है। मैं इसी वजह से यहां आया हूं। मैं किसी से मांग करने की स्थिति में नहीं हूं। न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं। मैं यहां सिर्फ एक प्रतिनिधि के तौर पर आया हूं।' इमरान खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर इमरान खान के फैंस के जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed