Imran Khan on Lekha Washington being a home-wrecker: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) और पत्नी अवंतिका मलिक की शादी में काफी समय पहले ही दरार आ गई है। इमरान खान ने अपनी बचपन की प्रेमिका अवंतिका मलिक से शादी की थी लेकिन कुछ सालों में उनकी शादी में परेशानियां आनी शुरू हो गईं। अवंतिका मलिक से अलग होने के बाद इमरान खान को हाल ही में आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे की शादी में लेखा वाशिंगटन के साथ देखा गया था। दोनों ने उदयपुर में एक साथ दिखाई दिए थे और फैन्स के बीच उनकी पिक्स खूब वायरल हुई थीं। कई लोगों ने तो लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) को इमरान खान और अवंतिका मलिक की शादी तोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया। ऐसे में अब इन अफवाहों पर इमरान खान ने रिएक्शन दिया है।
इमरान खान (Imran Khan) ने कन्फर्म कर दिया था कि वो लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। अभिनेता ने यह बताया कि उनका अवंतिका से तलाक हो गया है और दोनों 2019 में ही अलग हो गए थे। इमरान खान ने उन लोगों को भी लताड़ लगाई जो यह समझते हैं कि अवंतिका से अलग होने के लिए लेखा वाशिंगटन जिम्मेदार हैं। लेखा वाशिंगटन को घर तोड़ने वाली बताने की अफवाहों पर अब इमरान खान ने खुलकर बात की है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
