IIFA Awards 2025: बॉलीवुड के देवदास ने चंद्रमुखी संग किया ऐसा कातिलाना डांस, एक बार को तो पारो को भी हो जाएगी जलन

Shahrukh-Madhuri Dance on IIFA 2025: बॉलीवुड की हिट जोड़ी में से एक शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने आईफा अवॉर्ड शो 2025 में धमाकेदार डांस किया। दोनों की जोड़ी को देखकर लोगों को देव और चंद्रमुखी की याद आ गई। सोशल मीडिया पर फैंस इनकी जोड़ी की तारीफ करटे नजर आ रहे हैं।

Shahrukh-Madhuri Dance on IIFA 2025: बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में कल रात खूब रंग जमा। बॉलीवुड के स्टार्स ने पूरे जोश में इस शो में हिस्सा लिया। कल रात से ही अवॉर्ड शो की इन्साइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करीना कपूर( Kareena Kapoor) से लेकर शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) तक इन स्टार्स ने शो में अपने डांस से आग लगा दी। वहीं किंग खान शाहरुख खान( Shahrukh Khan) ने ऐसी परफॉरमेंस दी कि उनके आगे सब चीनी कम चाय लगने लगे। किंग खान ने बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स पर जोरदार ठुमके लगाते हुए जनता को दीवाना कर दिया। वहीं उनके साथ जब डांस क्वीन माधुरी दीक्षित आई तो ऐसा माहौल बना कि लोग सीटियां बजाने लगे।

Shahrukh-Madhuri Dance on IIFA 2025

सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit) और शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के डांस की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें दोनों स्टार्स अपनी फिल्म के गाने चक धूम-धूम पर डांस कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने ब्लैक साड़ी पहनी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह कुछ ही सालों में 60 साल की होने वाली हैं। उनके साथ बॉलीवुड के किंग खान गोल्डन शर्ट में हीरो नंबर वन लग रहे हैं। दोनों की डांस एनर्जी देखकर हर कोई सीटियां बजाने को मजबूर हो गया।

End of Feed