श्वेता तिवारी बनेंगी इब्राहिम अली खान की सासुमां? पलक तिवारी संग प्यार की खबरों पर नादानियां एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Ibrahim on dating Palak Tiwari: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का नाम लम्बे समय से पलक तिवारी (Palak Tiwari) के साथ जुड़ रहा है। पलक और इब्राहिम कई दफा साथ में देखे जा चुके हैं, जिस कारण माना जाता है कि ये डेट कर रहे हैं। इब्राहिम ने पहली दफा पलक को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है...

Ibrahim on dating Palak Tiwari: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नए-नवेले कलाकार इब्राहिम अली खान का नाम पिछले काफी महीनों से पलक तिवारी के साथ जुड़ रहा है। पलक और इब्राहिम कई दफा साथ में रात-रातभर पार्टी करते पकड़े गए हैं, जिस कारण लोगों को ऐसा लगता है कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है। इंटरनेट पर भी इनकी तस्वीरों ने कई दफा तहलका मचाया है लेकिन फिर भी इनमें से किसी ने कभी भी डेटिंग की खबरों पर मुंह नहीं खोला है। फैंस के महीनों लम्बे इंतजार के बाद इब्राहिम ने पलक को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है लेकिन गोलमोल जवाब दिया है...

Ibrahim Ali Khan

इब्राहिम अली खान ने जूम टीवी की सहायक साइट फिल्मफेयर को एक चटपटा इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने पलक के साथ अपने रिश्ते पर प्रकाश डाला है। इब्राहिम अली खान ने कहा है, 'पलक मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। वो बहुत ही स्वीट है लेकिन मैं इससे ज्यादा आपको नहीं बताऊंगा। मेरे और उसके बीच क्या रिश्ता है, इसके बारे में मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं।'

End of Feed