Ibrahim Ali Khan Spotted With Mystery Girl: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान सोशल मीडिया स्टार है। इब्राहिम ने भले ही अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया। लेकिन लाइमलाइट में हमेशा बने रहते हैं। इब्राहिम अपने बहन सारा अली खान और पिता के साथ दिखाई देते हैं। इब्राहिम हाल ही में एयरपोर्ट पर मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए। एयरपोर्ट पर इब्राहिम ने मिस्ट्री गर्ल के साथ पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया। इब्राहिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Ibrahim With Mystery Girl(credit pic: instagram)
सोशल मीडिया पर यूजर्स जानना चाहते हैं कि इब्राहिम के साथ कौन सी लड़की है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि क्या पलक संग इब्राहिम का रिश्ता खत्म हो गया है। इब्राहिम और पलक अब साथ में नजर नहीं आते हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें थी कि पलक इब्राहिम एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इब्राहिम एयरपोर्ट पर मिस्ट्री गर्ल संग हुए स्पॉट
इब्राहिम और पलक ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया है। पलक ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। वहीं, इब्राहिम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इब्राहिम Hridayam के रिमेक में नजर आएंगे। इसके अलावा वो खुशी कपूर के साथ रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे।
