इब्राहीम अली खान ने तोड़ी नादानियां की ट्रोलिंग पर चुप्पी, कहा-"जब ब्लॉकबस्टर फिल्म करूंगा तब भी ऐसे ही रिएक्ट करना.....

Ibrahim Ali Khan on Nadaaniyan Trolling: इब्राहीम अली खान की पहली फिल्म 'नादानियां' के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। इस फिल्म के लिए इब्राहीम अली खान ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग सही थी। जिसके बाद खुद एक्टर भी परेशान हो गए थे। अब कई महीनों बाद उन्होंने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

Ibrahim Ali Khan on Nadaaniyan Trolling: सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान( Ibrahim Ali Khan) ने फिल्म नादानियां( Naadaniyan) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर ( Khushi Kapoor) नजर आई थी। इब्राहीम अली खान की इस फिल्म को काफी ट्रोल किया गया। आम जनता से लेकर मूवी क्रिटिक्स तक ने इसे बहुत खराब बताया था। नादानियां फिल्म में इब्राहीम अली खान की एक्टिंग को देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया था। अब लंबे समय बाद खुद इब्राहीम ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने बताया कैसे ट्रोलिंग ने उन्हें परेशान किया और उन्हें कैसा महसूस हुआ। इब्राहीम ने अपनी इस फिल्म को खुद खराब बताया है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Ibrahim Ali on Naadaniya Trolling

एस्क्वायर इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में, इब्राहिम अली खान ने खुलकर स्वीकार किया कि उनकी पहली फिल्म नादानियां एक 'बहुत ही घटिया फिल्म' थी, और आगे बताया कि फिल्म को लेकर मिली ट्रोलिंग ने उन्हें कैसे प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "कुछ समय पहले तक, सभी मेरे लॉन्च का इंतज़ार कर रहे थे, और नादानियां के बाद यह एकदम उल्टा हो गया। उन्होंने मुझे लगातार ट्रोल किया। 'वह बस यही नहीं कर पाएगा'। यह बहुत ही बुरा है... और मुझे इसके बारे में लगातार बुरा लगता है। मैं बस इतना कहूँगा कि यह एक बहुत ही घटिया फिल्म थी।"

End of Feed