Tusshar Kapoor on Working With Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच तुषार कपूर ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान तुषार कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म के सेट पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ अपने अनुभव का मजेदार खुलासा किया है। तुषार ने बताया कि अपनी पहली फिल्म मुझे कुछ कहना है (Mujhe Kucch Kehna Hai) के सेट पर वो करीना से शुरुआती कुछ दिनों तक ज्यादा बात नहीं करते थे। तो चलिए जानते हैं इसकी क्या वजह थी।
करीना कपूर संग काम करने पर तुषार ने तोड़ी चुप्पी (Image Source: IMDb/ Zoom)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Throwback: जब भाई तुषार कपूर को फूटी आंख नहीं पसंद करती थीं एकता कपूर, इस एक हरकत पर बुला ली थी पुलिस
तुषार कपूर ने किया बड़ा खुलासा
Zoom से बातचीत में अपने 25 साल पूरे होने पर तुषार कपूर ने कहा, 'मैंने सबसे ज्यादा काम करीना कपूर के साथ किया है। मैंने दो 'गोलमाल' फिल्में, मुझे कुछ कहना है और जीना सिर्फ मेरे लिए की हैं। हम दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता रहा, खासकर दूसरी फिल्म में। आपकी पहली हीरोइन हमेशा खास होती है क्योंकि मैंने पहली बार कैमरे के सामने उनके साथ ही काम किया था। मैं बेबो को अपने लिए एक बहुत खास प्रोफेशनल दोस्त मानता हूं।' एक्टर ने आगे कहा कि 'वो बहुत सपोर्टिव थीं और पहले से ही फिल्में कर चुकी थीं, इसलिए उन्हें सेट का माहौल अच्छे से पता था। मुझे आज भी अपना पहला सीन याद है, उन्होंने मुझसे कहा था, ‘तुम जितने चाहो टेक ले सकते हो, 50 टेक भी ले लो, लेकिन अपने शॉट में आराम से रहो।’
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Masti 4 में हुई अरशद वारसी-तुषार कपूर समेत इन स्टार्स की एंट्री, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
कम्फर्टेबल महसूस करवाया
एक्टर तुषार कपूर ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि 'करीना कपूर ने मुझे थोड़ा कम्फर्टेबल महसूस करवाया। कुछ दिनों बाद में उनसे थोड़ा बात करने लगा। मेरी पहली फिल्म में हम ज्यादा बात नहीं करते थे। वो फिल्म का फन पार्ट थीं। न्यूजीलैंड में हम थोड़ा बात करते थे, गपशप भी होती थी। बेबो उस तरह से मजेदार थीं, लेकिन मैं पूरा ध्यान अपने काम पर देता था और चाहता था कि मेरा रोल सही हो और डायरेक्टर मेरे काम से खुश हों।'
