Huma Qureshi With Rachit Singh At Himesh Reshammiya Concert: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) कई वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीती रात मुंबई में हुए सिंगर हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में हुमा कुरैशी को एन्जॉय करते हुए देखा गया। इस दौरान हुमा कुरैशी का एक वीडियो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने फैन्स का ध्यान का खींचा। इस दौरान हुमा कुरैशी को उनके कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह (Rachit Singh) के साथ देखा गया। दोनों साथ में कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। लोगों को अब यकीन हो गया है कि हुमा कुरैशी और रचित सिंह रिलेशनशिप में हैं।
Pic Credit: Instagram
रचित सिंह के साथ कॉन्सर्ट एन्जॉय करती दिखीं हुमा कुरैशी
हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से सामने आए वायरल वीडियो में हुमा कुरैशी और रचित सिंह बीती शाम का आनंद लेते हुए नजर आए। क्लिप में रचित, हुमा को पीछे से गले लगाते और उनके माथे पर किस करते हैं। फैन्स को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है। दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखने के बाद फैन्स को अब पूरा यकीन हो गया है कि ये कपल एक रिश्ते में है। हालांकि हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने अभी तक पब्लिक में अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से हुमा कुरैशी और रचित सिंह को राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के बेबी शावर में देखा गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी को हाल ही में रिलीज हुईं वेब सीरीज 'महारानी 4' और 'दिल्ली क्राइम 3' में देखा गया है। 'दिल्ली क्राइम 3' में हुमा कुरैशी के साथ शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और सयानी गुप्ता जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने नेगेटिव रोल निभाया है, जिसे लोगों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।
