Hrithik Roshan Transformation: ऋतिक रोशन ने अपनी फिटेनसे से लोगों को हैरान कर दिया है। एक्टर ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने थैंक्यू नोट भी लिखा है। एक्टर ने अपने फिटनेस से नया ट्रेंड सेट किया है। एक्टर के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा अजाद ने रिएक्ट किया है। सबा ने ऋतिक की फोटो पर कमेंट करते हुए अनरियल लिखा है।
Hrithik Roshan- Saba Azad (credit pic: instagram)
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की है। एक्टर ने अगस्त से अक्टूबर के बीच में शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन किया है। सिर्फ 5 हफ्तों में ऐब्स बना लिए। एक्टर ने अपने घुटने, कमर, पीठ, शोल्डर सभी हिस्सों को इतना सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू कहा है। एक्टर ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके लिए कौन सी सबसे चीजें ज्यादा मुश्किल थी। एक्टर ने साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड सबा को भी इतना सपोर्ट करने के लि थैंक्यू कहा है। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
ऋतिक रोशन शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस रूटीन भी शेयर किया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, थैंक्यू सर, मैं तो सब गलत कर रहा था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में है। ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में हैं।
