Hrithik Roshan and Saba Azad marriage: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ अक्सर ट्रेवल, रोमांस और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते स्पॉट होते रहते हैं। लंबे समय से डेट कर रहे सबा और ऋतिक के इश्क के किस्से जग भर में खूब मशहूर हुए हैं। यहीं नहीं सबा को कई कई बार ऋतिक के परिवार, एक्स वाइफ और बच्चों के साथ भी बेहतरीन वक्त बिताते देखा गया है। एक वायरल ट्वीट की माने तो, अब खबर ये है कि, बी टाउन का ये लवी डवी कपल जल्द ही अपने रिश्ते को नया मोड़ देने वाला है।
Hrithik roshan will soon marry girlfriend saba azad
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे एक वेरीफाइड अकाउंट द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक ऋतिक और सबा इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। न ही ऋतिक और सबा में से किसी ने अभी तक इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन दिया है। हालांकि फैंस दोनों की शादी की खबर के जल्दी ही सच होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
करेंगे दूसरी शादी
अपनी एक्टिंग और कातिल अदाओं से हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले बी टाउन के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही दूसरी शादी कर सकते हैं। दो बेटों के बाप ऋतिक ने साल 2014 में पहली पत्नी सुजैन खान को तलाक दिया था। और अब बीते कुछ सालों से ऋतिक, एक्ट्रेस/मॉडल सबा आज़ाद के साथ इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं। ऋतिक का परिवार उनके और सबा के रिश्ते से बेहद खुश है। और अभिनेता की दूसरी शादी के लिए परिवार से लेकर दोस्तों तक हर कोई बहुत एक्साइटेड है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं।
ऐसे हुई रिश्ते की शुरुआत
ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते को डायरेक्टर करण जौहर के 50वें जन्मदिन की ग्रांड पार्टी पर ऑफिशियल किया था। मीडिया के सामने हाथों में हाथ डाले दोनों ने बड़ी ही रोमांटिक एंट्री मारी थी। और खबरों की माने तो मोहब्बत में डूबा ये जोड़ा पूरी पार्टी में एक दूसरे का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं था। करण की ही पार्टी में ऋतिक ने सबा की पहचान सबसे अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर करवाई थी।
