सबा आजाद के बर्थडे पर रोमांटिक हुए ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

Hrithik Roshan Viral Post: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बर्थडे को खास बना दिया है। ऋतिक रोशन का एक स्पेशल पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद पर प्यार बरसा रहे हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

Hrithik Roshan Viral Post: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी सबको अच्छी लगती है। ऋतिक और सबा को हमेशा एक दूसरे के साथ देखा जाता है। बता दें कि आज सबा आजाद का जन्मदिन है, इस खास मौके पर ऋतिक रोशन का एक स्पेशल पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन का ये रोमांटिक अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के लिए क्या कहा है।

hrithik saba

pic credit- hrithik roshan instagram

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के जन्मदिन पर दिल छूने वाला मैसेज देकर फिर से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने सबा के खास दिन पर एक प्यारा सा नोट और कई प्यारी यादों का वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें दोनों का खास रिश्ता साफ दिख रहा है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए। इनमें दोनों साथ घूमते, हंसते और एक-दूसरे का साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने पोस्ट के साथ एक छोटी सी कविता लिखी है। उन्होंने लिखा, 'जो कुछ भी मैं पाना चाहता हूं, सपने देखता हूं या करता हूं, तुम्हारा अच्छा साथी बनना मेरी सबसे पसंदीदा चीज है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। ऋतिक की ये कविता तुरंत वायरल हो गई। फैंस कमेंट्स में प्यार और तारीफों की बौछार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है।

End of Feed