सुजैन खान के जन्मदिन पर Hrithik Roshan ने कही दिल की बात

ऋतिक रोशन ने एक्स-वाइफ सुजैन खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी तारीफ में खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सुजैन की मां को याद करते हुए ऐसी बात कह दी कि लोग गदगद हो गए।

रिश्ते खत्म होने के बाद भी क्या दो लोग एक-दूसरे की जिंदगी में खास बने रह सकते हैं? ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान का रिश्ता इसकी मिसाल है। शादी टूटने के करीब 12 साल बाद भी दोनों एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं। इस बार ऋतिक ने सुजैन के जन्मदिन पर ऐसा संदेश लिखा, जिसमें उनके लिए प्यार के साथ-साथ सम्मान भी झलकता है। खास बात यह रही कि उन्होंने सुजैन की तारीफ करते हुए उनकी मां को भी याद किया और बताया कि उनकी झलक आज भी सुजैन में दिखाई देती है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-रावण को लेकर ये क्या बोल गई Sai Pallavi? इंटरनेट पर मच गया हड़कंप)

hrithik roshan post

सुजैन की तारीफ में क्या बोले ऋतिक? (pic credit-instagram)

सुजैन की तारीफ में क्या बोले ऋतिक?

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर सुजैन के साथ परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा कि वह सुजैन के जीवन में आई चुनौतियों और उनसे लड़कर आगे बढ़ने के तरीके पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कामना की कि सुजैन का आने वाला साल प्यार, खुशी और खूबसूरत अनुभवों से भरा रहे। इस मैसेज का सबसे भावुक हिस्सा वो था, जब ऋतिक ने सुजैन की मां का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां की भावना आज भी सुजैन में जीवित है। ऋतिक ने उन्हें अपने दोनों बेटों रेहान और ऋदान की बेहतरीन मां बताया। उनके मुताबिक, सुजैन हर हाल में जिंदगी का अच्छा पहलू देखने की कोशिश करती हैं और दूसरों के जीवन में भी खुशियां लाती हैं।

End of Feed