बॉलीवुड की फर्स्ट जॉम्बी एक्शन मूवी के लिए ऋतिक-रणवीर और कार्तिक के बीच लगी रेस, आखिर में कौन मरेगा बाजी?

Bollywood’s first Zombie action film: एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस तरह की अफवाहें हैं कि एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड की फर्स्ट जॉम्बी एक्शन मूवी का मन बनाया है। इस मूवी के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम फाइनल हुआ है। अब देखते हैं यह मूवी किसकी झोली में गिरती है।

Bollywood’s first Zombie action film: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका इंतजार दर्शक बेताबी से कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई मूवी में बड़े परदे पर फ्रेश जोड़ियां भी ऑडियंस का मनोरंजन करते हुए दिखाई देने वाली हैं। अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड की फर्स्ट जॉम्बी एक्शन मूवी की तगड़ी प्लानिंग की है। इस मूवी के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के नाम सामने आए हैं।

Hrithik Roshan, Ranveer Singh and Kartik Aaryan

बॉलीवुड की पहली जॉम्बी एक्शन फिल्म के लिए कौन सा एक्टर होगा फाइनल?

पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड की फर्स्ट जॉम्बी एक्शन मूवी के लिए निर्माताओं को लगता है कि ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन ही परफेक्ट हैं। इन एक्टर्स के बीच फिल्म को पाने की रेस भी लगी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऋतिक-कार्तिक और रणवीर में से एक इस मूवी के परफेक्ट कौन साबित होगा? तीनों एक्टर्स की अपनी-अपनी छमता है और एक्टिंग के मामले में भी इनका कोई जवाब नहीं है। मैनेजमेंट टीम भी इन तीनों में किसी एक को लेने पर विचार कर रही है।

End of Feed