Hrithik Roshan Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ क्रिसमस की कुछ फोटोज शेयर की हैं। ऋतिक रोशन बीते काफी समय से अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब क्रिसमस के मौके पर ऋतिक ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें सबा और ऋतिक के बच्चे एक साथ नजर आ रहे हैं। जिसको देखकर अब यूजर्स कपल को ट्रोल कर रहे हैं। आज-कल ऋतिक और सबा अक्सर खुलेआम नजर आते हैं। अब क्रिसमस के मौके पर ऋतिक रोशन ने अपने बच्चों और सबा के साथ कुछ फोटोज शेयर करने पर फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो ऋतिक के बच्चों का भी मजाक उड़ा रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
Hrithik Roshan and Saba Azad
'बच्चों को मिल गई नई मम्मी'
एक्टर ऋतिक रौशन ने क्रिसमस के मौके पर अपने इंस्टाग्रान हैंडल पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनसें सबा आजाद, ऋतिक के दोनों बच्चे रेहान और हिरदान रोशन के साथ ही उनके कजन पश्मीना और ईशान रोशन भी नजर आ रहे हैं। जिसके साथ ही इस फोटो पर फैंस कमेंड कर रहे हैं कि बच्चों को भी अब नई मम्मी मिल गई हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आओ बच्चों मिलो अपनी नई मम्मी से।'
बच्चों के साथ समय बिताती हैं सबा
सबा और ऋतिक कई बार एक साथ लंच और डिनर डेट पर जाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अब सबा, ऋतिक के बच्चों के साथ भी समय बिताती हुई नजर आ रही हैं जो कि एक अच्छा संकेत हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सुसेन खान से काफी समय पहले ही तलाक ले लिया है। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी जिसके साथ ही शादी के करीब 14 साल बाद साल 2014 में दोनों अलग हो गए है और अपनी-अपनी लाइफ में मूवऑन कर चुके हैं।
