ऋतिक रोशन-सबा आजाद ने दिखाई एनिवर्सिरी की झलक तो एक्स-वाइफ सुजैन खान ने लिख दी चौंकाने वाली बात

Sussanne Khan commented on Hrithik-Saba pic: बॉलीवुड कलाकार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बीते दिन ही इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वो गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ एनिवर्सिरी सेलीब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक ने सबा के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की थी, जिस पर उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने चौंकाने वाला कमेंट किया है।

Sussanne Khan commented on Hrithik-Saba pic: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ओपन हैं। ऋतिक रोशन ने बीते दिन ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा आदाज के साथ एनिवर्सिरी सेलीब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक ने सबा के साथ एक क्यूट सी फोटो शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। ऋतिक के फैंस लगातार फोटो पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं कि उनकी जिंदगी में खुशियां दोबारा लौट आई हैं। फैंस को साथ-साथ ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है।

Hrithik Saba Sussane

ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ जो क्यूट सी फोटो शेयर की है, उस पर सुजैन खान ने कमेंट किया है। सुजैन खान का कमेंट लोगों को चौंका भी रहा है क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो खुलकर अपने दिल की बाय यूं बयां करेंगी। सुजैन खान ने लिखा है, 'सुपर पिक... हैप्पी एनिवर्सिरी...।' सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने लव मैरिज की थी, जो सालों तक चली लेकिन बाद में इन दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक लेने के बाद भी ऋतिक-सुजैन अच्छे दोस्त हैं और साथ में मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

End of Feed