Hrithik Roshan's Next With Laxman Utekar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ऐल्फा' में अपने कैमियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड मूवी है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के शानदार कैमियो ने दर्शकों की काफी इम्प्रेस भी किया है। वहीं दूसरी ओर अब जो अभिनेता को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ऋतिक रोशन के हाथ अब 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की नई मूवी लगी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Dhamaal 4' के बाद कन्फर्म हुआ 5वां पार्ट, फैन्स की हुई बल्ले-बल्ले)
लक्ष्मण उतेकर की नेक्स्ट में दिखेंगे ऋतिक रोशन
लक्ष्मण उतेकर की नेक्स्ट में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मण उतेकर ने एक नई धांसू मूवी के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है। हालांकि इस मूवी को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन इस जोड़ी को साथ में काम करते हुए देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मण इन दिनों श्रद्धा कपूर की आने वाली बायोग्राफिकल ड्रामा 'ईथा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म मशहूर मराठी लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी और इसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर की सुस्त पड़ी कमाई, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था, जिसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आई थीं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस ज्यादा सफल नहीं रही थी। इसके अलावा ऋतिक रोशन को आने वाले दिनों में फिल्म 'कृष 4' में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन भी वो खुद ही करेंगे। ऋतिक रोशन के पास इस समय है रजनीकांत की 'जेलर 2' भी है, जिसकी शूटिंग वो कर चुके हैं। फिल्म में ऋतिक को धांसू कैमियो करते हुए देखा जाएगा।
