बॉलीवुड

'जल्दी ठीक हो जा यार' Rajesh Sharma की तबीयत पर अक्षय कुमार ने जताई चिंता

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2026, 06:19 AM IST

Akshay Kumar on Rajesh Sharma Health: फिल्म सेट पर हुए एक हादसे के बाद राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत की खबर मिलते ही अक्षय कुमार ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।

Image

अक्षय कुमार ने राजेश को लेकर कही ये बात (Image Source: Akshay Kumar X)

Akshay Kumar on Rajesh Sharma Health: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने को-स्टार राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) की तबीयत को लेकर चिंता जताई है। हाल ही में राजेश शर्मा की तबीयत फिल्म की शूटिंग के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। स्टार्स से लेकर फैंस तक राजेश शर्मा के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और एक पोस्ट लिखा है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

अक्षय कुमार ने जताई चिंता

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से खबरों में हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर को-स्टार राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर रिएक्शन दिया है। अक्षय कुमार ने लिखा कि 'मेरे प्यारे दोस्त राजेश की तबीयत के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। महादेव से प्रार्थना है कि वो उन्हें जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ कर दें। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।' अक्षय कुमार की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि दोनों अभी हाल ही में फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) में साथ नजर आए थे।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश शर्मा प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'फौजी' (Fauji) की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी कीड़े के काटने की वजह से तबीयत बिगड़ गई। शुरुआत में मामला मामूली लगा, लेकिन बाद में उनकी हालत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद फिल्म सेट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पूरे मामले की जांच की मांग तेलंगाना के मुख्यमंत्री से की है। फिलहाल, राजेश शर्मा का इलाज जारी है और इंडस्ट्री के कई सितारे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article