Hrithik Roshan and Saba Azad Move Together: ऋतिक रोशन (Hrthik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं ऋतिक रोशन और सबा आजाद को कई बार इवेंट्स और पार्टीज में एक साथ स्पॉट किया गया है। फैन्स भी दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद करते हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद को लेकर अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस कपल ने साथ एक साथ मूव होने के फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि ऋतिक और सबा ने एक ही बिल्डिंग में नया घर लिया है।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार कई इवेंट्स में हाथों में हाथ डाले देखे गए ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने आखिरकार एक साथ रहने का मन बना लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद जिस बिल्डिंग में रहेंगे, उसका नाम मन्नत है। इस बिल्डिंग के दो फ्लोर ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने फाइनल किए हैं। कथित तौर पर डुप्लेक्स अपार्टमेंट में इस समय रेनोवेशन का काम चल रहा है। ये एक सी फेसिंग अपार्टमेंट ई। अपार्टमेंट जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास स्थित है।
ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले साल से रिलेशनशिप में हैं। ऋतिक और सबा की उम्र में लगभग 11 साल का अंतर है। ऋतिक रोशन 48 साल के हैं। वहीं सबा अभी 37 की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही एक्टर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था, जो साउथ की रीमेक थी। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में सैफ अली खान नजर आए थे। इस समय ऋतिक रोशन अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में पहली बार ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
