Saba Azad संग 5 साल पूरे होने पर Hrithik Roshan ने किया रोमांटिक पोस्ट, Sussanne Khan ने कहा- ‘सो स्वीट’

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2026, 03:32 PM IST

Hrithik Roshan-Saba Azad Relationship: ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। दोनों ने साथ में पांच साल पूरे किए और इस खास मौके पर अभिनेता ने कुछ खास शेयर किया।

Hrithik Roshan-Saba Azad Relationship: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) अक्सर अपनी बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट फैंस का ध्यान खींचते हैं। अब एक बार फिर इस कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मौका भी खास है, क्योंकि ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते के पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस खास दिन पर ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की कुछ अनदेखी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों पर फैंस से लेकर स्टार्स तक रिएक्शन देते नजर आए। लेकिन सबका ध्यान ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) के कमेंट ने खींच लिया।

Hrithik Roshan-Saba Azad Relationship

ऋतिक रोशन ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट (Image Source: Hrithik Roshan Instagram)

सुजैन खान ने खान दिया ये रिएक्शन

एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह ऋतिक रोशन की अभी हाल ही में शेयर की गई तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी खुश दिखाई दिए। ऋतिक रोशन ने ये तस्वीरें अपने रिश्ते के 5 साल पूरे होने पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने लिखा कि 'सो स्वीट, हैप्पी एनिवर्सरी।' सुजैन खान का ये कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed