Hi Nanna के टीजर में Mrunal Thakur को लिप-लॉक करने पर Nani ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'स्क्रिप्ट जो चाहती है...'

Nani on Lip-Lock Scenes With Mrunal Thakur: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नानी (Nani) को अपकमिंग फिल्म 'हाय नन्ना' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में मृणाल ठाकुर संग दिए लिप-लॉक सीन्स के सवाल पर नानी ने बड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि ये स्क्रिप्ट की मांग होती है ना की उनकी निजी पसंद।

Nani on Lip-Lock Scenes With Mrunal Thakur: नानी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। नानी (Nani) ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं नानी अपनी अदाकरारी से अब तक दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने नानी की अपकमिंग फिल्म 'हाय नन्ना' (Hi Nanna) का टीजर जारी किया है। ये टीजर नानी के फैन्स को खूब पसंद आया है। फिल्म में नानी के साथ लीड रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) नजर आएंगे। टीजर लॉन्च के इवेंट पर नानी से जब मृणाल ठाकुर संग लिप-लॉक सीन को लेकर पूछा गया तो अभिनेता ने अपना रिएक्शन दिया।

Nani And Mrunal Thakur

नानी की नई फिल्म 'हाय नन्ना' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने एक्टर से उनकी फिल्म के टीजर में लिप-लॉक सीन को लेकर सवाल पूछा। रिपोर्टर ने सवाल किया कि क्या नानी की फिल्मों में किसिंग सीन स्क्रिप्ट की जरूरत है या फिर एक्टर खुद डायरेक्टर से इन सीन्स को शामिल करने के लिए कहते हैं। इस सवाल पर नानी ने रिएक्शन देते हुए कहा कि उनकी सभी फिल्मों में किसिंग सीन नहीं होते हैं।

End of Feed