Tabu in Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने साल 2000 में हेरा फेरी नाम की फिल्म की थी, जिसने उन्हें कॉमेडी का बेताज बादशाह बना दिया था। इस फिल्म में वो परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। फिल्म हेरा फेरी का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अक्षय कुमार का करियर इन दिनों डामाडोल चल रहा है और उन्हें हेरा फेरी 3 करने का फैसला किया है। डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 का अनाउंसमेंट किया है, जिसमें उनके साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी फिर से दिखाई देंगे।
हेरा फेरी 3 के अनाउंसमेंट को अभी बहुत दिन नहीं बीते हैं और तब्बू ने फैंस को इशारा दे दिया है कि वो भी इस जबरदस्त कॉमेडी फिल्म का हिस्सा हैं। तब्बू ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए लिखा है कि हेरा फेरी 3 उनके बिना पूरी नहीं हो सकती है। तब्बू ने स्टोरी पर लिखा है, 'मेरा बिना हेरा फेरी 3 का कास्ट पूरी हो जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। क्यों प्रियदर्शन सर...।'
साल 2026 में रिलीज होगी हेरा फेरी 3
फिल्म हेरा फेरी 3 के निर्माता 2025 में इसकी शूटिंग पूरी कर लेंगे। मेकर्स इन दिनों कहानी पर काम कर रहे हैं और शूटिंग लोकेशन्स को फाइनल कर रहे हैं। फिल्म हेरा फेरी 3 के निर्माताओं की निगाहें 2026 पर हैं। बताया जा रहा है कि साल 2026 में हेरा फेरी 3 को रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट पर फैसला शूटिंग होने के बाद लिया जाएगा। मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि इस फिल्म के किसी बड़े मौके पर दर्शकों के सामने पेश किया जाए।
